Tuesday, January 7, 2020

युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

भिंड | रौन थाना क्षेत्र के मछंड में एक युवक ने खेत में खड़े बबूल के पेड़ पर फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की देर शाम की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसके पीछे कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। मछंड के अांबेडकर नगर निवासी सुरेंद्र पुत्र डमरूलाल दौहरे ने पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव में बंधिया वाले खेत पर खड़े बबूल के पेड़ से गांव के राजेश उर्फ पप्पू पुत्र डमरूलाल दौहरे ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया सामने आया कि युवक गृह क्लेश के चलते परेशान चल रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-the-young-man-died-by-hanging-himself-on-the-noose-062556-6340560.html

No comments:

Post a Comment