Wednesday, January 8, 2020

स्कूल में बच्चों की शरारतों से परेशान टीचर तलाक लेने को तैयार पर मां बनने को नहीं

भाेपाल .बच्चे हमेशा खुशियां देते हैं। उनकी एक मुस्कराहट तनाव दूर कर देती है। लेकिन फैमिली काेर्ट में पहुंचे एक मामले में स्कूली बच्चाें का नटखटपन एक शिक्षिका के परिवार टूटने का कारण बन गया है। बच्चाें की शरारताें से परेशान शिक्षिका ने मां न बनने का निर्णय लिया है। पति ने उसे बच्चा प्लान करने के लिए मनाया। जब वह नहीं मानी, ताे पति ने तलाक के लिए आवेदन दे दिया। काउंसलिंग में पता चला कि महिला दाम्पत्य जीवन का निर्वाह करने को तो तैयार है, लेकिन मां बनने के लिए नहीं। जज ने कहा कि महिला काे मनोचिकित्सक काे दिखाअाे उसके बाद मामले पर विचार करेंगे। मामला कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अारएन चंद की काेर्ट में विचाराधीन है।

जज ने कहा- महिला को मनोचिकित्सक को दिखाओ

स्कूल तक ही अच्छे लगते हैं बच्चे
मेरी शादी अप्रैल 2015 में हुई थी। मैं एक स्कूल में टीचर हूं। स्कूल में बच्चाें काे पढ़ाने के बाद अब मेरा विचार बदल गया। मैंने निर्णय लिया है कि मां नहीं बनूंगी। नाैकरी में सेटल हाेने के बाद पति अाैर ससुराल वाले अब वंश बढ़ाने के लिए बच्चा चाहते हैं। मैं पारिवारिक दायित्वाें काे निर्वाह करने तैयार हूं लेकिन उनकी शर्त मानने को तैयार नहीं हूं चाहे तलाक हाे जाए।(जैसा कि महिला ने काउंसलर को बताया)

किसी की बात नहीं मान रही पत्नी
मैं पत्नी काे बहुत प्यार करता हूं। शादी काे चार साल हाे रहे है। एक साल से बच्चा प्लान करने के लिए पत्नी को मना रहा हूं। मैं अपने खानदान का इकलाैता लड़का हूं। परिजन चाहते है कम से कम घर में एक बच्चा हाे। परिवार के सभी लाेग पत्नी काे समझकर थक गए है। अब दाेनाें के बीच बच्चाें काे लेकर झगड़ा तक हाेना शुरू हाे गए हैं। पत्नी तलाक देने को तैयार है, लेकिन मां बनने को नहीं।(जैसा कि पुरुष ने काउंसलर को बताया)

अब फरवरी में सुनवाई

इस मामले में तीन दिन काउंसलिंग की गई। महिला के अंदर बच्चाें काे लेकर एक तरह की मनाेविज्ञानिक ग्रंथी बन गई है। बिखरते परिवार काे जाेड़ने के लिए जज ने पति काे कहा कि वह पत्नी काे मनोचिकित्सक काे दिखाए। अगली सुनवाई फरवरी में रखी है।
सरिता राजानी, काउंसलर फैमिली काेर्ट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बच्चाें की शरारताें से परेशान शिक्षिका ने मां न बनने का निर्णय लिया है।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/troubled-by-the-mischief-of-children-in-school-the-teacher-is-ready-to-divorce-but-not-to-become-a-mother-126467638.html

No comments:

Post a Comment