इंदौर .किराए के घर से मुक्ति पाकर आपका खुद के घर का सपना साकार होने वाला है। इसे साकार करेगा दैनिक भास्कर का 3 दिनी रियल एस्टेट एक्सपो। पश्चिमी शहर की प्रीमियम प्रॉपर्टी के लिए आयोजित यह एक्सपो आईपीएस एकेडमी के पास व एमरल्ड हाइट्स स्कूल के सामने होटल रॉयल पार्क में 10,11,12 जनवरी को सुबह 11 से रात 8 बजे तक लगेगा। इसमें बायपास, अन्नपूर्णा, खंडवा रोड, राजेंद्र नगर, राऊ, बिजलपुर, महू, पीथमपुर आदि में प्लॉट, फ्लैट, बंगलों के साथ और कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने का शानदार मौका मिलेगा।
ऑन स्पॉट प्रापर्टी खरीदने का यह बेहतर मौका
दैनिक भास्कर का रियल एस्टेट एक्सपो ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां जाने-माने बिल्डर्स एक ही छत के नीचे ग्राहकों को अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से बताएंगे। ऑन स्पॉट प्रॉपर्टी खरीदने वालों को कई शानदार ऑफर्स का फायदा भी मिलेगा। एक्सपो के मुख्य प्रायोजक ट्रेजर टाउन, एम. झवेरी ग्रुप एवं सहप्रायोजक सार्थक गैलेक्सी, सुनील अग्रवाल एंड एसोसिएट्स और आनंद विहार हैं।
घर खरीदी का सही समय, हर तरह की सुविधा
इंदौर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में घर खरीदने का यह सबसे अच्छा समय है। यहां शॉपिंग सेंटर्स, हॉस्पिटल्स, एजुकेशन सेंटर्स, एंटरटेनमेंट आदि सुविधाएं हैं। एक्सपो में ही होम लोन एवं साइट विजिट की व्यवस्था भी है।
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदी में लोकेशन महत्वपूर्ण
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने में लोकेशन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पश्चिमी शहर आज खास पहचान बना चुका है। यह रहवासी और कमर्शियल क्षेत्र से सीधा जुड़ा होने के साथ आधुनिक सुविधाओं, खुलेपन और हरियाली के कारण भी प्रसिद्ध है। आने वाले समय में मेट्रो, डायमंड पार्क और प्रस्तावित एमआर-3 इस क्षेत्र को और भी गति देंगे। आज शहर के सभी क्षेत्रों में यहां से मिनटों में पहुंचा जा सकता है। यह क्षेत्र इंदौर का फ्यूचर सेंटर पॉइंट है।- दीपम शेवानी, कमर्शियल हेड, कालानी ग्रुप
चौतरफा कनेक्टिविटी है खास आकर्षण
पश्चिमी क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदना फायदे का ही सौदा है। यह भविष्य में बड़ा रिटर्न दिलाएगा क्योंकि राऊ, पीथमपुर की इंडस्ट्रीज में कार्यरत लोगों के लिए यहां बड़ी संख्या में आवास की जरूरत है। यहां की टाउनशिप में अफोर्डेबल और प्रीमियम दोनों तरह की प्रॉपर्टी उपलब्ध है। चौतरफा कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं ने लोगों को इस क्षेत्र में बसने के लिए आकर्षित किया है। ग्राहकों को हमेशा प्रॉपर्टी में निवेश के लिए ऐसी जगह को प्राथमिकता देना चाहिए जहां आज के साथ आने वाला कल भी बेहतर हो।- रितविक मुणत, जीएम सेल्स, एम. झवेरी ग्रुप
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/bhaskars-real-estate-expo-from-tomorrow-golden-opportunity-to-buy-property-in-premium-location-in-west-126467634.html
No comments:
Post a Comment