आदेश में बताया कि 27 दिसंबर को जिला से गठित दल ने रामपुर घाट में रेत के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामार कार्रवाई की सूचना आरआई मांझी को दी थी। सूचना पर सरवई नायब तहसीलदार, चंदला नायब तहसीलदार सहित अन्य पटवारी मौजूद हुए थे लेकिन आरआई सूर्यमणि मांझी सूचना होने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए और न ही इनके द्वारा कोई सहयोग किया गया। एसडीएम छतरपुर के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने 8 जनवरी को तत्काल प्रभाव से आरआई को निलंबित कर दिया है।
रेत माफियाओं से संबंध को लेकर हैं बदनाम
आरआई सूर्यमणि मांझी रेत के अवैध कारोबार में रेत माफियाओं से संबंधों को लेकर खासे बदनाम हैं। उन पर समय समय पर रेत के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के आरोप लगते रहे हैं। पिछले सप्ताह यूपी के रेत माफिया चरन सिंह के वायरल हुए ऑडियो में भी आरआई सूर्यमणि मांझी को रिश्वत देने की बात सामने आई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-collector-suspended-revenue-inspector-suryamani-manjhi-of-sarawai-region-072005-6350105.html
No comments:
Post a Comment