जानकारी के अनुसार 6 माह पहले हमा गांव के गोविंदी पिता टूड़ा अहिरवार उम्र 50 वर्ष के साथ गांव के रजवा अहिरवार के बेटे बलवीर, राहुल और विजईं अहिरवार ने पत्थरों अाैर लाठियों से सिर पर हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। अाराेपी मरणासन हाल में छाेड़कर गए थे। मारपीट से घायल को थाना पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पर वृद्ध के सिर में अधिक चोट हाेने के कारण ड्यूटी डॉक्टर ने उसे आगे के इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। वहां पर 15 दिन इलाज चलने के दौरान हालात में सुधार हाेने पर वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया। तब से गोविंदी का प्रतिमाह मेडिकल कॉलेज का इलाज चल रहा था।
तीनों आरोपी पहले से हैं जेल में
इस दौरान थाना पुलिस ने फरियादी के बयान दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। तब से तीनों आरोपी छतरपुर की जिला जेल में बंद हैं। बुधवार की सुबह 9 बजे गोविंदी की अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
अब हत्या की धारा बढ़ा दी गई : जिला अस्पताल पहुंचे मरीज काे ड्यूटी डाॅक्टर ने चैकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक का पंचनामा तैयार करते हुए शव का पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के इस मामले में हत्या के अाराेप की धारा बढ़ा दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-6-months-ago-injured-in-fight-condition-worsened-while-being-taken-to-district-hospital-072007-6350107.html
No comments:
Post a Comment