सफलता के 6 वर्ष पूरे होने पर 6 दिन जश्न
भास्कर न्यूज | पटना
बिहार में दैनिक भास्कर की ऐतिहासिक सफलता के 6 वर्ष पूरे होने के जश्न को यादगार बनाने के लिए छह दिवसीय ‘भास्कर उत्सव’ रविवार 19 जनवरी से शुरू हो रहा है। उत्सव की शुरुआत कवि सम्मेलन से होगी, जिसका उद्घाटन राज्यपाल फागु चाैहान करेंगे। 24 जनवरी तक चलने वाले इस खास समारोह में बिजनेस टॉक, अनसुनी-अनकही बातें, बॉलीवुड धमाल, रन फॉर लाइफ, मीडिया सेमिनार व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 21 जनवरी को भास्कर उत्सव में कंगना रनाेट, 22 जनवरी को आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार जैसे नामचीन कलाकार शामिल होंगे। बाबा रामदेव, वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी, सुमित अवस्थी जैसी हस्तियां भी पटना पहुंच रही हैं। रविवार के कवि सम्मेलन में अरुण जैमिनी, विनीत चौहान, सुदीप भोला, कविता तिवारी, मंजर भोपाली होंगे।
कंगना की अनकही-अनसुनी बातें आएंगी सामने
उत्सव में 21 जनवरी को अभिनेत्री कंगना रनाेट की अनकही-अनसुनी बातें सामने आएंगी। उनके साथ होंगे अभिनेता और सांसद रवि किशन। 22 को आयुष्मान खुराना के साथ जितेंद्र कुमार मनोरंजन करेंगे। योग गुरु बाबा रामदेव महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। रन फॉर लाइफ में फिल्म “शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ फेम जितेंद्र कुमार पटनाइट्स के साथ दौड़ेंगे। वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी, डॉ. नीरजा चौधरी और अनिल सिंह मीडिया सेमिनार में युवाओं से रूबरू होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-famous-celebrities-of-the-country-will-come-including-kangana-ranet-ayushman-khurana-swami-ramdev-065038-6428146.html
No comments:
Post a Comment