डिस्ट्रैक्शंस हावी हुए तो खुद को याद दिलाया- मुझे फेमस साइंटिस्ट बनना है
मेहुल विजयचंदा: 99.96%
पेरेंट्स: संजीव कुमारचंदा गवर्नमेंट एम्पलॉई,
मोना विजयचंदा स्कूल टीचर
एनसीईआरटी के सिलेबस को दिनों के हिसाब से बांटकर की थी तैयारी
दिव्यांश अग्रवाल 99.96%
पेरेंट्स: दीप अग्रवाल कंसल्टेंट, चांदनी अग्रवाल आर्किटेक्ट
99 परसेंटाइल से ज्यादा मिले इन्हें
मेहुल विजय चंदा- 99.96, दिव्यांश अग्रवाल- 99.96, पुलकित पालीवाल- 99.95, शिखर अग्रवाल- 99.95, प्रवीण सिंह- 99.94, विवेक अग्रवाल- 99.94, तनवी गणेश जोशी- 99.94, सम्यक गोठी- 99.91, आर्यन हरवानी- 99.90, तनिशा गुप्ता- 99.87, परिवेश बाजपेयी- 99.85, कबीर सिंह- 99.84, सिद्धार्थ शर्मा- 99.46, दिव्य जोशी- 99.43, कर्णवीर सिंह- 99.35, स्वप्निल शिवम- 99.28, त्रिशा कावरे- 99.21
कटऑफ जा सकता है 88 परसेंटाइल तक
 एक्सपर्ट मितेश राठी ने बताया कि, अब अप्रैल में होने वाले जेईई मेन्स के नतीजों के बाद ‘बेस्ट ऑफ 2’ के आधार पर मेरिट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर स्टूडेंट्स एडवांस में अपीयर हो सकेंगे। पिछले साल 89 परसेंटाइल तक के स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिला था, इस बार कटअॉफ 88 परसेंटाइल तक जा सकता है।
 मेहुल ने बताया- जेईई की तैयारी में सबसे जरूरी है कि जब भी आप पढ़ें तो दूसरे डिस्ट्रैक्शंस आप पर हावी न हों। जब मैंने सीरियस प्रिपरेशन शुरू की, तो ऐसा कई बार होता था कि कभी दोस्तों के साथ घूमने का प्लान याद आता था तो कभी मोबाइल। लेकिन, मैंने कोशिश की कि जब भी ऐसा विचार मन में आए, तुरंत यह याद करूं कि मुझे एक फेमस साइंटिस्ट बनना है। इसके लिए जेईई क्रैक करना जरूरी है, वरना ड्रॉप लेकर पूरा साल खराब हो जाएगा। दोस्तों का ड्रीम साइंटिस्ट बनने का नहीं है।
 दिव्यांश ने बताया- पिछले डेढ़ महीने में मैंने करीब 40 मॉक टेस्ट दिए। शॉर्ट नोट्स तैयार किए, ताकि रिवीजन अासान हो। तैयारी के दौरान मैंने एनसीईआरटी के सिलेबस को दिनों के हिसाब से डिवाइड किया, ताकि सिलेबस का कोई भी हिस्सा छूट ना जाए। अमूमन कई स्टूडेंट्स वे टॉपिक्स छोड़ देते हैं, जो एडवांस में नहीं आते हैं। लेकिन, मैंने इन सभी टॉपिक्स को भी अलग से पढ़ा, ताकि इस सेक्शन से आए सवालों को छोड़ना ना पड़े।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-9996-percentile-to-mehul-and-divyansh-of-bhopal-in-jee-mains-065035-6426068.html
No comments:
Post a Comment