अनहद द्वारा आयोजित समारोह के तहत शाम को पहले गायन की सभा हुई। जिसमें भोपाल की संगीता गोस्वामी ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने राग चारूकेशी के साथ प्रस्तुति की शुरुआत की। इसमें रूपक ताल के साथ विलंबित लय में असुवन भर आए…, बंदिश पेश की। फिर तीन ताल मध्य लय में सुपनवा में आवो न हरि…, और एक ताल में द्रुत की बंदिश हमरी तुमरी राजन…, के बाद अध्धाताल में गोविंदम गावत सब…, बंदिशे पेश की। संगीता ने प्रस्तुति का समापन नंदरास के भजन \"गोकुल की पनिहारी…,\' से किया। उनके साथ तबले पर अशेष, हारमोनियम पर माजिद और तानपुरे पर अंतरा वडनेरकर ने संगत दी।
भारत भवन
सिटी रिपोर्टर . भोपाल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-sangeeta-narrated-quotgokul-ki-panihari-quot-065043-6426061.html
No comments:
Post a Comment