Tuesday, January 7, 2020

भावी पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण करना है : लोढा

अज्ञानता के कोहरे को दूर करना है और भावी पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण करना है। आत्मा पर छाए विकारों को ज्ञानार्जन कर दूर करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है।

यह बात राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर लोढा ने अभा राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद, महिला परिषद, बहु परिषद की राष्ट्रीय एवं प्रांतीय सदस्यों की बैठक में कही। रविवार को राजेंद्र जैन जयंतसेन म्युजियम मोहनखेड़ा तीर्थ पर हुई बैठक में साध्वी पुण्य दर्शनाश्रीजी, दर्शितकला श्रीजी, अनेकांतलता श्रीजी, अमृतरसा श्रीजी का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम लघु गुरुवंदन महिला एवं बहू परिषद ने करवाया।

साध्वी ने मंगलाचरण श्रवण करवाया। गुरुदेव के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश धारू, राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर लोढा, प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन, शिक्षा मंत्री भरत भाई वोहरा, महिला परिषद की राष्ट्रीय ने किया। इस अवसर पर श्रुत ज्ञानार्जन योजना का शुभारंभ राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया। श्रुत ज्ञानार्जन योजना के लाभार्थी रमेश भाई वोरा नडियाद वाले हैं। योजना के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धरू ने कहा धर्म की नींव जितनी मजबूत होगी संस्कारों का महल उतना ही ज्यादा होगा। योजना के लाभार्थी नरपत भाई, रमेश भाई वोरा परिवार का बहुमान राष्ट्रीय पदाधिकारी धारू, लोढा, भरत भाई वोरा, राजेंद्र दंगवाड़ा, भरत भाई वोरा आदि ने किया।

जैन महिला परिषद एवं प्रांतीय महिला परिषद के पदाधिकारयों ने शपथ ली।

महिला एवं बहु परिषद का शपथ विधि भी हुई

कार्यक्रम के दूसरे चरण में अभा श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद एवं प्रांतीय महिला परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर पुण्य दर्शना श्रीजी, दर्शितकला, अनेकांतलता श्रीजी ने भी संबोधित किया। नव नियुक्त प्रवक्ता सीमा बोरा, वीणा जैन, एवं सदस्य ममता कोठारी को संकल्प ग्रहण कराया।

बैठक के तीसरे चरण में प्रांतीय पदाधिकारियों व सुझाव देने वालों में संजय कोठारी, शांतिलाल गोखरू, ब्रजेश ओरा, सुशील छाजेड़, शशांक लुणावत, राकेश नाहर, प्रकाश तलेशरा, प्रफुल्ल पिपलोदा ने सुझाव दिए। जानकारी राजकुमार नाहर ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badnagar News - mp news to sow the rites in future generations lodha


source https://www.bhaskar.com/mp/nagda/news/mp-news-to-sow-the-rites-in-future-generations-lodha-062521-6339961.html

No comments:

Post a Comment