Tuesday, January 7, 2020

आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वरजी का नगर में मंगल प्रवेश आज

आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वरजी का नगर में मंगल प्रवेश आज

उन्हेल|
समन्वय मिशन के प्रेरक आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज का गुरुवार शाम 5 बजे मंगल प्रवेश होगा। उज्जैन रोड स्थित गोदाम पर स्वागत व्यवसायी ललित जैन द्वारा स्वागत किया जाएगा। यहां से जुलूस के रूप में बड़ा बाजार स्थित निराला भवन पहुंचेंगे। रात 8 बजे राज राजेश्वरी माता पदमावती देवी की आरती आचार्य प्रवर के सान्निध्य में हेागी। शुक्रवार को आचार्य प्रवर यहां से सैलाना जिला रतलाम की ओर रवाना होंगे। वहां प्रतिदिन सुबह 9 से 10.30 बजे तक आचार्य प्रवर के प्रवचन होंगे।

वाहन की टक्कर से सांड की मौत, दफनाया

मड़ावदा|
खाचरौद-बड़नगर रोड पर लुसड़ावन फंटे के पास सोमवार रात 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से सांड की मौत हो गई। मंदिर समिति द्वारा रात में सांड का विधिविधान से पूजन कर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफनाया। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष करणसिंह पटेल, सचिव भरतलाल पाटीदार, सुभाष जाफरी, गोविंदराम शर्मा, नंदराम पाटीदार आदि मौजूद थे। सांड मंदिर का ही था, जो मंदिर पर ही रहता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/nagda/news/mp-news-acharya-divyanand-surishwar-ji-enters-mars-today-062519-6339953.html

No comments:

Post a Comment