Tuesday, January 7, 2020

जनसुनवाई में आए 222 आवेदनों पर अधिकारियों ने की सुनवाई, मौके पर किया गया निराकरण

निवाड़ी|आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में संयुक्त कार्यालय परिसर निवाड़ी के सभाकक्ष में डिप्टी कलेक्टर जेपी गुप्ता, तरुण जैन, एवं मेघा तिवारी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी संदीप पांडेय तथा संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया।

इस अवसर पर खाद्यान्न पर्ची, आवास, विद्युत बिल, दहेज की मांग और मारपीट, वनाधिकार पट्टे, भूमि का कब्जा दिलाए जाने बाबत, विकलांग पेंशन, वृद्धवास्था पेंशन, विधवा पेंशन, आवास, भ्रष्टाचार की जांच संबंधी सहित 33 प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई हुई। प्राप्त आवेदनों में से कई आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किया गया। साथ ही शेष आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

भास्कर संवाददाता। बल्देवगढ़

आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में संयुक्त कार्यालय परिसर के जनसुनवाई कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला पंचायत के सीईओ हर्षल पंचोली तथा संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया।

इस अवसर पर प्राप्त 222 आवेदनों पर सुनवाई हुई। प्राप्त आवेदनों में से कई आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किया गया। साथ ही शेष आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यंाग पेंशन, राहत राशि के वितरण, जाति प्रमाण पत्र तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी के भविष्य निधि के भुगतान सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।

पटवारी नहीं कर रहे सुनवाई :बल्देवगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत हल्का डुमबार के गांव चंदूली के आदिवासियों ने कलेक्टर से पटवारी को हटाने की गुहार लगाई है। ग्रामीण मुन्नू लाल सौर ने कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदन सौंपते हुए बताया कि हल्का डुमबार के पटवारी कन्हैयालाल मौगिया द्वारा ग्रामीणों के समय पर कोई कार्य नहीं किए जाते हैं।

किसानों से बिना सेवा शुल्क लिए काम नहीं किया जाता है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी जनसुनवाई में की थी, लेकिन पटवारी हल्का ने ग्रामीणों को धमकाते हुए कहा कि जिससे मेरी शिकायत करना है कर लो कोई कार्रवाई नहीं होने वाली। ग्रामीण प्रतिपाल सौर, कल्लू सौर, रमाकांत तिवारी सहित कई ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल पटवारी को डुमबार हल्का से हटाए जाने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर गांव के लोगों ने आंदोलन की बात कही है।

टीकमगढ़। जनसुनवाई में लोगों के आवेदन पर सुनवाई करतीं कलेक्टर।

टीकमगढ़। जनसुनवाई में लोगों के आवेदन पर सुनवाई करतीं कलेक्टर।

निवाड़ी में जनसुनवाई में 33 आवेदनों पर हुई सुनवाई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BALDEVGARH News - mp news officials hear 222 applications received in public hearing resolved on the spot
BALDEVGARH News - mp news officials hear 222 applications received in public hearing resolved on the spot


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-officials-hear-222-applications-received-in-public-hearing-resolved-on-the-spot-062523-6340136.html

No comments:

Post a Comment