Saturday, January 18, 2020

कौन नाग है और कौन नागरिक हर इंसान समझता है...

कलियासोत मैदान में शनिवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। भोपाल उत्सव मेले की सांस्कृतिक शृंखला के तहत आयोजित इस कवि सम्मेलन में नामचीन कवियों ने रचनाएं सुनाईं। इस अवसर पर महापौर आलोक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

आगरा की रुचि चतुर्वेदी ने सुनाया- लाल महावर लगे इन मेरे पैरों की चिंता मत करना, सीमा पर जागे रहना गांव की चिंता मत करना...।

जबलुपर के संदीप भोला- जहर और अमृत का अंतर हर इंसान समझता है, कौन नाग है और कौन नागरिक हर इंसान समझता है...

सम्पत सरल- मोदी जी का अजीब अर्थशास्त्र है, संन्यासी व्यापार कर रहे हंै और व्यापारी संन्यास की सोच रहे हंै...

कवि पवन जैन ने सुनाई वीर रस की रचना- हम मानव हैं हमको मां की चीख सुनाई दे, फूलों पत्तों में जीवन का रूप दिखाई दे...,

हास्य कवि अरुण जैमिनी ने पढ़ा- कबूतर बोला आदिकालीन युग के देवदास से, इस युग में भी चिट्‌ठी से आस, अब तो मैं अपनी कबूतरी को वॉट्सअप करता हूं...

नवाज देवंदी- हिंदु मुस्लिम चाहे जो लिखवा लो माथे पर मगर, आप के सीने में हिंदुस्तान होना चाहिए...।

भोपाल उत्सव मेले में कवि सम्मेलन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news who is the snake and who every citizen understands


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-who-is-the-snake-and-who-every-citizen-understands-065033-6426067.html

No comments:

Post a Comment