Monday, January 6, 2020

अगले 5 दिन... भोपाल व 9 शहरों में बारिश-ओले

भोपाल | राजधानी में सोमवार दिनभर तेज धूप खिली रही और पारा अपने सामान्य स्तर 24.3 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन धूप और तीखी नहीं होगी। मंगलवार से उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश में मौसम बदल जाएगा। मौसम केंद्र ने अगले पांच दिन का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक भोपाल, रायसेन समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी तो विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, आगर मालवा, मंदसौर में धीमी-तेज बारिश तो कहीं ओले गिरने की संभावना है।

28 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम : भोपाल समेत 28 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। बैतूल व शिवपुरी में 4 डिग्री रहा। दोनों शहर देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडे रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को 15 इंच बर्फबारी हुई। यहां 434 किमी लंबा श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे 27 दिनों से बंद है।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/next-5-days-rain-and-hail-in-bhopal-and-9-cities-126450675.html

No comments:

Post a Comment