भाेपाल .वर्ष 1999 मेंं आई निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में पति का किरदार निभा रहे अजय देवगन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय काे उसके प्रेमी सलमान खान से मिलाने का पूरा प्रयास करता है। अंत में मंगलसूत्र के महत्व को समझते हुए पत्नी वापस अपने पति के पास चली जाती है। एेसा ही एक राेचक मामला भाेपाल फैमिली काेर्ट में पहुंचा है। लेकिन इसका अंत फिल्म से अलग है। पत्नी की प्रेमी के साथ शादी करने की जिद अाैर पत्नी काे उसके प्रेमी से मिलाने की पति की प्रबल इच्छा के चलते काउंसलर काे रिपाेर्ट में तलाक दिए जाने की सिफारिश की मोहर लगाना पड़ी। मामला फैमिली काेर्ट के प्रधान न्यायधीश अारएन चंद की काेर्ट में विचाराधीन है।
पति ने कहा.... तलाक देकर पत्नी की शादी उसके प्रेमी कराने का लिया है संकल्प ताकि खुश रहें दोनों
मिल चुका हूं अपनी पत्नी के प्रेमी से
मैं भाेपाल का रहने वाला हूं। मेरी शादी 1 जुलाई 2019 में हुई थी। मैं रेलवे में अधिकारी हूं। शादी के दूसरे दिन ही पत्नी ने बता दिया था कि वह पत्नी धर्म निभाने में असमर्थ है। वह किसी अाेर से प्यार करती है। जब पत्नी से पूछा कि अब क्याें बता रही हाे ताे उसका कहना था कि यह बात उसने अपने माता-पिता काे बताई थी। लेकिन उन्होंने सामाजिक प्रतिष्ठा अाैर मर जाने की धमकी देकर उसे शादी करने काे विवश किया था। मैं अपनी पत्नी के प्रेमी सेे मिल चुका हूं। वह वास्तव में अपनी प्रेमिका काे प्यार करता है। इस शादी की वजह से तीन जिंदगियां बर्बाद हाे रही हैं इसलिए तलाक देकर पत्नी की शादी उसके प्रेमी कराने की संकल्प लिया है।(जैसा कि पुरुष ने काउंसलर काे बताया)
जॉब के कारण नहीं हुआ था रिश्ता
मैंने जिससे शादी की, उसे बता दिया कि मैं किसी अाेर से प्यार करती हूं। मैं अाैर मेरा प्रेमी एक निजी कंपनी में सर्विस करते थे। माता-पिता का कहना था कि प्रेमी प्राइवेट नाैकरी करता है। वह तुम्हें सुखी नहीं रख पाएगा। चूंकि पिता एक्स अार्मीमैन थे तो उनका अनुभव था कि सरकारी नाैकरी वाले लड़के से भविष्य सुरक्षित रहता है। इसलिए उन्हाेंने सरकारी नाैकरी करने वाला अधिकारी लड़का ढूंढा था। शादी के पहले मैं हाेने वाले पति काे पूरी सच्चाई बताना चाहती थी लेकिन माता-पिता ने हाेने वाले पति से बात नहीं करने दी। इसलिए कुछ नहीं कर पाई। पति अच्छे है जिन्होंने भावनाअांंंे काे समझा अाैर त्याग करने तैयार हाे गए।
(जैसा कि महिला ने काउंसलर काे बताया)
दाेनाें ने ही नहीं बताया पैरेंट्स काे
काउंसलिंग के दाैरान दाेनाें ने बताया कि उन्हाेेंने इस बात का जिक्र अपने माता-पिता से नहीं किया है। महिला फैमिली फ्रेंड के यहां रह रही है। पति का कहना है कि दाेनाें वयस्क हैं इसलिए निर्णय लेने में सक्षम हैं। मैंने काउंसलिंग रिपाेर्ट में तलाक की सिफारिश की है।सरिता राजानी, काउंसलर फैमिली काेर्ट
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/husband-giving-divorce-to-meet-wife-with-lover-126450669.html
No comments:
Post a Comment