भास्कर संवाददाता|आष्टा
कलेक्टर अजय गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बुधवार को रखी गई। बैठक में कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं को रखा गया। साथ ही उनके निराकरण की बात कहीं गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ अरूण कुमार विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र हिनोतिया सहित जिला के विभाग प्रमुख व राज्य शासन से मान्यता संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में पिछली बैठक की कार्रवाई विवरण पर सदन में बिन्दुवार चर्चा हुई। समिति सदस्य बंशीलाल धनवाल ने कहा कि बैठक में जिला के विभाग प्रमुख रूचि नहीं दिखाते हंै। इसलिए इनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएं। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशानुसार जिला लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग ने शत प्रतिशत पालन कर कर्मचारी अधिकारियों की चिन्हित समस्याओं का निराकरण कर पालन सुनिश्चित किया है। समिति के सभापति कलेक्टर अजय गुप्ता ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एजेंडा पर चर्चा की।
जिला प्रमुखों को निर्देश दिया कि आज की बैठक में प्रस्तावित बिन्दुओं का अधिकतम तीन माह के भीतर निराकरण हो जाना चाहिए। अजाक्स भोपाल संभाग के अध्यक्ष बंशीलाल धनवाल ने बताया कि जिला के कई विभागों में 100 बिन्दुओं का रोस्टर रजिस्टर संधारण नहीं है। जिसके कारण सीधी भर्ती या बैकलॉग के पदों में अथवा अनुकंपा नियुक्ति के पदों में आरक्षण का निर्धारण नहीं हो पा रहा है। साथ ही बैकलॉग निर्धारण समिति की बैठक भी नहीं हो पा रही है। जो आरक्षण अधिनियम 1994 के विपरीत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला की विभिन्न समितियों में अजाक्स का प्रतिनिधित्व अभी तक नहीं दिया। जिले में संचालित छात्रावास के निरीक्षण दल में अजाक्स के एक प्रतिनिधि को नामांकित किया जाए। जिला प्रमुखों द्वारा कर्मचारी की सेवा पुस्तिका को अपडेट कर संबंधित कर्मचारी को फोटो प्रति नहीं दी जा रही है।
जो कर्मचारी अवकाश के दौरान मुख्यालय पर रहकर जरूरी आवश्यक कार्य सम्पादित करते हैं। उनकी सेवा पुस्तिकाओं में अर्जित अवकाश सुरक्षित नहीं किया है। जिले के कुछ कर्मचारी का समयमान वेतनमान या अन्य जायज देयकों का भुगतान अभी तक नहीं किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-proposed-points-should-be-resolved-within-3-months-collector-063051-6358469.html
No comments:
Post a Comment