Thursday, January 9, 2020

दोपहर में अधिकारियों ने चार्टर्ड व प्राइवेट बस संचालकों से चर्चा की, शाम को हो गई मारपीट

चार्टर्ड सेवा सूत्र बसों के बस स्टैंड के प्रवेश को लेकर गुरुवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने प्राइवेट बस संचालकों की बैठक ली। जिसमें कहा गया कि नपा ने शासन के निर्देश पर चार्टर्ड बसों के प्रवेश की अनुमति दी है। वहीं नपा का कहना है कि शासन स्तर से निर्देश मिले हैं कि चार्टर्ड बसों को प्रवेश दिया जाए। हालांकि इसे प्राइवेट संचालक नहीं पचा पाए। शाम के समय एक बस संचालक ने चार्टर्ड के कर्मचारी के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी। उसके बाद वहां जवान तैनात किए गए।

नगर के नए बस स्टैंड पर पिछले पांच दिनों से चार्टर्ड बसों के अंदर आने के बाद से प्राइवेट बस संचालक इसे पचा नहीं पा रहे थे। उनका कहना है कि हमारे बस संचालन के लिए आरटीओ से बस रूट के परमिट पहले से बने हुए हैं। ऐसे में अचानक से अलीपुर स्टैंड से संचालित होने वाली चार्टर्ड सेवा सूत्र बसें बस स्टैंड में प्रवेश करके यात्रियों को बैठा रही हैं। जिससे हमें नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह बसें उसी रूट पर चल रही हैं जिनके परमिट पूर्व से हमारे पास हैं। उनके अनुसार ही बसों का आवागमन होता है। वहीं चार्टर्ड बसें भी भोपाल-इंदौर के अलावा कन्नौद, खातेगांव, हरदा रूट पर भी चल रही हैं। इस कारण इनके बीच में आने वाले गांवों की सवारी भी बैठाई जा रही हैं। जिससे प्राइवेट बस संचालकों को इससे नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्राइवेट बस संचालकों ने डीटीओ को ज्ञापन भी दिया गया था।

नपा ने दी है अनुमति: बैठक में एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा ने प्राइवेट बस संचालकों को बताया कि चार्टर्ड को बस स्टैंड में प्रवेश की अनुमति नगर पालिका द्वारा दी गई है। उसी आधार पर चार्टर्ड बसें अंदर आकर सवारी बैठा रही हैं। जिन्हें आप रोक नहीं सकते हो।

नपा वसूलती है विराम शुल्क: नगर पालिका बस स्टैंड पर आने-जाने वाली बसों से वाहन विराम शुल्क के रूप में 20 रुपए वसूलती है। इसी तरह अब चार्टर्ड बसों से भी इसी तरह का विराम शुल्क वसूला जा रहा है।

चार्टर्ड-प्रायवेट बस मामलाबस स्टैंड परिसर में आएंगी चार्टड बसें, नपा ने कहा- शासन के निर्देश पर दी अनुमति

मामला... पिछले 5 दिनों से चार्टर्ड व प्राइवेट बस संचालकों में चल रहा है विवाद

विवाद के चलते पुलिस अधिकारियों ने ली बैठक

विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसे देखते हुए गुरुवार को एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, टीआई अरूणा सिंह बस स्टैंड पहुंचे। वहां पर पुलिस चौकी में चार्टर्ड ऑपरेटर व प्राइवेट बस ऑपरेटरों के बीच बैठक की गई।

बस स्टैंड पर प्रायवेट बस संचालक व चार्टर्ड बस के कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद।

एक बस संचालक ने चार्टर्ड कर्मचारी से की मारपीट

नपा के अनुमति देने की जानकारी लगने पर सभी बस संचालक नपा में पहुंचे। वहां पर सीएमओ नहीं मिले। जब परिसर में खड़े थे तो वहां पर एक चार्टर्ड कर्मचारी स्थिति का जायजा लेने आया तो वहां खड़े भोपाल-इंदौर बस के संचालक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद वह जान बचाकर बाहर भाग गया। सूचना पर टीआई अरूणा सिंह, एसआई उपेंद्र पाराशर, पार्वती थाना प्रभारी प्रवीण जाधव व जवान मौके पर पहुंचे। इस संबंध में टीआई अरूणा सिंह का कहना है कि चार्टर्ड बस कर्मचारी से रिपोर्ट दर्ज कराने का कहा गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मारपीट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्या होगा प्राइवेट संचालकों को नुकसान

प्रायवेट बस संचालक राजेंद्र सिंह, मोनू खत्री, राजेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि हमारे पास पूर्व से समय को लेकर परमिट बना हुआ है। उसी समय में चार्टर्ड बसें भी आएंगी तो हमें नुकसान होगा। वहीं समय को लेकर विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

नपा ने अनुमति दी है

चार्टर्ड बसों के प्रवेश की नपा ने अनुमति दी है। परमिट देना आरटीओ का काम है। हम नियम का पालन ही करा सकते हैं। -वीरेंद्र मिश्रा, एसडीओपी।

शासन के निर्देश हैं

हमें चार्टर्ड वालों ने शासन के निर्देश की कॉपी दी है। उसी आधार पर उन्हें प्रवेश दिया गया है। -नीरज श्रीवास्तव, सीएमओ, नपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news in the afternoon the officials discussed with the chartered and private bus operators the fight took place in the evening


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-in-the-afternoon-the-officials-discussed-with-the-chartered-and-private-bus-operators-the-fight-took-place-in-the-evening-063053-6358471.html

No comments:

Post a Comment