भास्कर संवाददाता | छतरपुर/बकस्वाहा
चार दिनों तक मौसम में गर्माहट रहने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन बुधवार को फिर एक बार मौसम ने करवट ली और पहले मंगलवार की रात बारिश हुई, फिर बुधवार सुबह शहर सहित पूरे जिले में रिमझिम बारिश हुई। बुधवार दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बकस्वाहा तहसील के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में पहले जोरदार बारिश हुई, इसके बाद करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि होने से खेतों में खड़ी फसलें जमीन में बिछ गईं, जबकि कई खेतों में बड़ी मात्रा में पानी भी भर गया।
मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच छतरपुर शहर में बारिश हुई। वहीं बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई, मंगलवार को दिन का तापमान 24 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को गिर कर 21.6 डिग्री पर पारा आ गया। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बकस्वाहा तहसील के ग्राम सुनवाहा, पौड़ी, बम्हौरी, जैतूपुरा, मगरई, वीरमपुरा, निमानी, जगारा, तिलई, कुई, किशनपुरा, मछंद्री, पड़रिया, कुसमार, कुराजनी और जुझारपुरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में करीब 10 मिनट तक ओले गिरे। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बिछ गई। बकस्वाहा नगर के वार्ड नंबर 14 निवासी दयाल पटेल के खेत में तेज बारिश के चलते बड़ी मात्रा में पानी भर गया है, उसके अलावा अन्य खेतों में भी पानी भरा है। जिससे फसलें सड़ने की चिंता सताने लगी है।
किसानों की मेहनत पर फिर गया पानी
ग्राम मछंद्री के करन सिंह, कुसमार के बद्री लोधी, पड़रिया के साहब सिंह, कुसमार के झल्लू लोधी, सुनवाहा के राहुल जैन, कुराजनी के राम सिंह लोधी और जुझारपुरा के प्रताप लोधी सहित अनेक किसानों ने बताया कि ओले गिरने से खेतों में खड़ी चना, गेहूं, मसूर, सरसों, मटर और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फसलों के फूल झड़ गए, वहीं फसलें मिट्टी में बिछ गईं। किसानों ने बताया कि पहले अतिवृष्टि से उड़द की फसल खराब हुई थी, जिसका नुकसान झेल रहे थे। अब ओलावृष्टि से यह फसल भी खराब होने की कगार पर है। अगर यह फसल नष्ट हो गई तो हम सभी भूखे मर जाएंगे।
फिर हो सकती है ओलावृष्टि : मौसम विभाग खजुराहो कार्यालय के आरएस परिहार ने बताया कि मंगलवार की रात और बुधवार को बकस्वाहा क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश हुई, इसके अलावा छतरपुर सहित सभी नगरों में बारिश हुई। दिन का तापमान जहां मंगलवार को 24.0 था वहीं बुधवार को 21.6 डिग्री आ गया। जबकि रात के तापमान में कमी नहीं आई। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात फिर ओलावृष्टि होने के आसार हैं।
भास्कर संवाददाता | छतरपुर/बकस्वाहा
चार दिनों तक मौसम में गर्माहट रहने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन बुधवार को फिर एक बार मौसम ने करवट ली और पहले मंगलवार की रात बारिश हुई, फिर बुधवार सुबह शहर सहित पूरे जिले में रिमझिम बारिश हुई। बुधवार दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बकस्वाहा तहसील के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में पहले जोरदार बारिश हुई, इसके बाद करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि होने से खेतों में खड़ी फसलें जमीन में बिछ गईं, जबकि कई खेतों में बड़ी मात्रा में पानी भी भर गया।
मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच छतरपुर शहर में बारिश हुई। वहीं बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई, मंगलवार को दिन का तापमान 24 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को गिर कर 21.6 डिग्री पर पारा आ गया। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बकस्वाहा तहसील के ग्राम सुनवाहा, पौड़ी, बम्हौरी, जैतूपुरा, मगरई, वीरमपुरा, निमानी, जगारा, तिलई, कुई, किशनपुरा, मछंद्री, पड़रिया, कुसमार, कुराजनी और जुझारपुरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में करीब 10 मिनट तक ओले गिरे। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बिछ गई। बकस्वाहा नगर के वार्ड नंबर 14 निवासी दयाल पटेल के खेत में तेज बारिश के चलते बड़ी मात्रा में पानी भर गया है, उसके अलावा अन्य खेतों में भी पानी भरा है। जिससे फसलें सड़ने की चिंता सताने लगी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-hailstorm-crops-stood-on-the-ground-daytime-mercury-came-down-by-30-072035-6350089.html
No comments:
Post a Comment