Wednesday, January 8, 2020

देश जहरीली मानसिकता अाैर विचारधारा के लोगों से डरने वाला नहीं, सीएए लागू होकर रहेगा: उमा भारती

जिला भाजपा द्वारा बुधवार की दोपहर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन पन्ना रोड स्थित एक निजी होटल के सभाकक्ष में किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मौजूद रहीं, जबकि अध्यक्षता पूर्व विभाग संघ चालक राजेंद्र चतुर्वेदी द्वारा की गई। इस कार्यक्रम के दाैरान बड़ी संख्या में जिले के गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता, डॉक्टर, पेंशनर्स सहित विभिन्न समाजों के अध्यक्ष अाैर प्रबुद्ध विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री भारती ने कहा कि एक ओर जहां हमारे प्रधानमंत्री द्वारा देश हित में नागरिकता संशोधन कानून 2019 को संसद से पास कराया जाता है, तो वहीं दूसरी ओर देश में कुछ जहरीली मानसिकता से ग्रसित राजनैतिक दल असमाजिक तत्वों द्वारा देश में भ्रम फैलाकर भय का वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह विपक्षी दल जहां संविधान बचाव का नारा देकर लोगों को भड़काने का काम करते हुए सत्ता के लिए देश में अशांति फैलाना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर यही विपक्षी दल संविधान के अनुरूप संसद के दोनों सदनों से पारित हुए नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं।

वहीं विपक्षी दलों की सरकारों द्वारा इस कानून को लागू नहीं किए जाने का ऐलान भी किया जा रहा है। मैं पूछना चाहती हूं कि देश की संपत्ति को जलाकर हिंसा फैलाकर विपक्षी दल जहरीली मानसिकता के लोग, किस मुंह से संविधान बचाने की बात करते हैं। हमारा भारत देश शुरू से ही बड़ा दयालु और सहनशील रहा है। जहां अन्य देशों से हमारे देशवासियों को धार्मिक हिंसा के वातावरण के चलते प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा हो, वहीं हमारे देश में सदैव उसी देश के नागरिकों को सदैव भाइचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में रखा गया। सुश्री भारती ने कहा कि यह विपक्षी दल और यह असामाजिक तत्व कितना भी प्रयास करें पर यह भारत देश चंद जहरीली मानसिकता व विचारधारा के लोगों से डरने वाला नहीं है। यह नागरिकता कानून लागू होकर रहेगा।

कार्यक्रम को विभाग संघचालक राजेंद्र चतुर्वेदी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश अाैर अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत आने वाले अल्पसंख्यक भारतीयों को नागरिकता प्रदान करने वाला कानून है, न की किसी की नागरिकता छीनने वाला। यह सीएए कानून पूर्णता देश हित में है, जो इस कानून का विरोध कर रहे हैं। वह केवल अपने राजनैतिक अाैर निजी स्वार्थों को पूर्ण करना चाहते हैं। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में संभागीय संगठन मंत्री केशवचंद्र भदौरिया, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व मंत्री ललिता यादव, पूर्व विधायक रामदयाल अहिरवार, रेखा यादव, विजय बहादुर सिंह, करुणेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जय नारायण अग्रवाल, नपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी अर्चना सिंह, जयराम चतुर्वेदी, अरविंद पटेरिया, रतनचंद्र फुलवानी, नारायण महेश्वर काले मंचासीन रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news the country is not afraid of people with poisonous mentality and ideology caa will remain in force uma bharti
Chhatarpur News - mp news the country is not afraid of people with poisonous mentality and ideology caa will remain in force uma bharti


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-the-country-is-not-afraid-of-people-with-poisonous-mentality-and-ideology-caa-will-remain-in-force-uma-bharti-072038-6350092.html

No comments:

Post a Comment