माैके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लाश को पीएम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेजा। तभी शव की शिनाख्त शहर के भंवरगंज निवासी 55 वर्षीय जगदीश पुत्र चुन्नीलाल धोबी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि है कि जगदीश कैंसर की बीमारी से पीड़ित था और वह 14 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चला गया था, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पीएम के बाद मर्ग कायम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले को जांच में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-dead-body-of-cancer-stricken-elderly-found-in-a-drain-behind-the-hospital-3-days-later-070022-6420853.html
No comments:
Post a Comment