Friday, January 17, 2020

एसडीएम ने अफसरों से कहा-72 घंटे में अतिक्रमण चिन्हित करें, सभी तोड़े जाएंगे

ब्यावरा व सुठालिया तहसीलों के 294 गांवों में 7350 से ज्यादा अतिक्रमण हैं, जिन्हें तोड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसडीएम ने पटवारियों से अगले 72 घंटे के भीतर सभी कब्जे चिन्हित कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी कब्जों पर बेदखली की कार्रवाई की जा सके।

गुरुवार को कलेक्टोरेट में हुई राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने माफिया मुक्त मप्र अभियान के तहत ब्यावरा अनुविभाग के तहत ब्यावरा व सुठालिया तहसील के गांवों में हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कराकर तोड़ने की कार्रवाई कराने के निर्देश एसडीएम रमेशचंद पांडे, ब्यावरा तहसीलदार एआर चिरामन, सुठालिया तहसीलदार प्रदीप भार्गव को दिए थे। बीआरसी भवन में सुबह 10.30 बजे से दोनों तहसील के पटवारियों की बैठक बुलाई गई थी। एसडीएम श्री पांडे ने पटवारियों से कहा कि क्षेत्र के जितने भी गांव हैं, वहां हो रहे स्थाई व अस्थाई अतिक्रमणों को चिन्हित करने अगले 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाए।

कार्रवाई की तैयारी कलेक्टर ने एसडीएम और ब्यावरा-सुठलिया तहसीलदार को दी है अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी

बीआरसी भवन में हुई पटवारियों की बैठक

ब्यावरा के 163 और सुठालिया के 131 गांवों में 7350 जगह है अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर शहर के बीआरसी भवन में हुई बैठक में मौजूद पटवारी।

हर गांव से मांगी 10 अतिक्रमण की रिपोर्ट

बैठक के दौरान एसडीएम ने राजस्व अमले से कहा है कि हर गांव में औसतन 22 से 25 तक स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हैं। इनमें से कम से कम 10- 10 कब्जों की रिपोर्ट बनाकर सौंपी जाए, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी के भी अतिक्रमण बेदखली की कार्रवाई से छूटने न पाए। पूरे अनुविभाग की दोनों तहसीलों ब्यावरा के 163 और सुठालिया के 131 गांवों में फैले अस्थाई व स्थाई अतिक्रमणों को चिन्हित कराने के लिए ये निर्देश एसडीएम ने दिए हैं। बैठक के दौरान एक और चौकाने वाला तथ्य सामने आया है कि जिन जमीनों पर कब्जे हैं उनमें से ज्यादातर चरनोई की व अन्य सरकारी भवनों की है। बैठक में ब्यावरा तहसीलदार श्री चिरामन, सुठालिया तहसीलदार श्री भार्गव और नायब तहसीलदार रिया जैन सहित राजस्व निरीक्षक मौजूद थे।

पंडित, पुरोहितों पर रखें नजर, जिससे उम्र के दस्तावेजों की जांच के बिना न करा पाएं शादियां और बाल विवाह रोके जा सकें

बैठक के दौरान पटवारियों को उनके क्षेत्र में होने वाली शादियों में फेरे की रस्में अदा कराने वाले पंडित व पुरोहितों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि पंडित व पुरोहितों का रिकॉर्ड चेक करो कि उन्होंने जिनके फेरे पड़वाए हैं क्या उन युवक एवं युवतियों के उम्र संबंधी दस्तावेज चेक किए हैं या नहीं और उनके उम्र संबंधी दस्तावेजों की कॉपियां लेकर जांच करो कि कहीं किसी का बाल विवाह तो नहीं हुआ है। अब शादी-विवाह का सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए इस पर पैनी नजर रखें, जिससे कि प्रशासन स्तर से उचित कार्रवाई की जाकर बाल विवाह को रोक सकें।

स्वच्छता को लेकर लोगों को किया जाए जागरूक

राहत राशि के फेल ट्रांजेक्शन का डाटा जल्द से जल्द सुधार कराने के निर्देश भी दिए गए।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों के आधार कार्ड व अन्य त्रुटि सुधार कराने के निर्देश दिए।

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर व उन्हें दीगर माध्यमों से जागरूक करने के लिए भी कहा गया। इसमें यदि कहीं कोई बाहरी व्यक्ति कचरा फेंकते व गंदगी करते हुए मिले को पहले उसे समझाइश देें, फिर भी न माने तो संबंधित के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए।

बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का जल्द से जल्द पालन सुनिश्चित करने वाले राजस्व कर्मियों को गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत कराने की बात भी अधिकारियों ने कही।

राजस्व वसूली बढ़ाने अाैर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश भी दिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news sdm told officers mark encroachment in 72 hours all will be broken


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-sdm-told-officers-mark-encroachment-in-72-hours-all-will-be-broken-070020-6420852.html

No comments:

Post a Comment