Friday, January 17, 2020

भुगतान नहीं होने से 25 दिन से रुका अस्पताल रोड का काम

शहर के अहिंसा द्वार से अस्पताल रोड का काम एक बार फिर रुक गया है। शहर के लिए बहु प्रतीक्षित इस मार्ग का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने पिछली करीब 24 दिसंबर से काम बंद कर रखा है। ऐसे में बुधवार की रात व गुरुवार को सुबह हुई बारिश से पूरे मार्ग पर कीचड़ की वजह से रास्ता बदतर स्थिति में हो गया।

अभी भी ठेकेदार का 45 लाख रुपए का पेमेंट नपा में रुका हुआ है जिससे काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। दरअसल शहर नपा द्वारा 2.60 करोड़ रुपए की लागत से अहिंसा द्वार से अस्पताल रोड तहसील तक 22.5 मीटर चौड़ी व 650 मीटर लंबी उत्कृष्ट फोरलेन सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए शहर नपा से ठेकेदार से दिसंबर 2019 में काम शुरू कराया था, लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने से ठेकेदार ने अजनार नदी के पुल से लेकर तहसील के सामने तक एक तरफ सीमेंट कांक्रीट बिछा दी थी, जबकि दूसरी तरफ काम शुरू नहीं किया है, जबकि टेंडर शर्तों के तहत ठेकेदार को सालभर के अंदर पूरी सड़क का निर्माण कार्य ही पूरा करना था।

भुगतान नहीं होने से अस्पताल रोड का काम 25 दिन से बंद था। एसडीएम के पास प्रशासक का चार्ज आने के बाद ठेकेदार का पेमेंट कराकर काम शुरू कराएंगे। एमके दीक्षित, साइड इंजीनियर नपा परिषद ब्यावरा

लोगों ने किया था विस चुनाव का बहिष्कार

अस्पताल रोड उखड़कर गड्‌ढों में बदलने और बारिश में कीचड़ की समस्या को देखते हुए कर्मचारी कॉलोनी के रहवासियों ने बीते 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां बोर्ड लगाकर चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था। इस रोड की बदहाली का मुद्दा भी भास्कर ने समय- समय पर खबर छापकर प्रमुखता से उठाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news hospital road work stopped for 25 days due to non payment


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-hospital-road-work-stopped-for-25-days-due-to-non-payment-070025-6420855.html

No comments:

Post a Comment