Wednesday, January 8, 2020

सागर की टीम पहली पारी में 140 रन बनाए, छतरपुर ने 133 रन पर 7 विकेट गवाए

सागर | सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-14 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल डीपीएस मैदान सागर अाैर छतरपुर के बीच दिवसीय मुकाबला बुधवार काे शुरू हुअा। इसमें सागर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जाे कि गलत साबित हुअा। सागर की टीम 42.2 अाेवर में 140 रन बनाकर अाॅलअाउट हाे गई। टीम के लिए आदेश मिश्रा ने 47, मीत सिंह ने 26 एवं प्रियांशु यादव ने 14 रन बनाए। छतरपुर के लिए सूरज तिवारी ने 5, अंश शुक्ला ने 3 एवं प्रद्युम्न ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी में छतरपुर की टीम ने दिन का खेल खत्म हाेने तक 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए थे। टीम के लिए सार्थक नायक ने 46, अंश शुक्ला ने 20 एवं सूरज तिवारी ने 22 रन बनाए। स्टंप्स के समय श्रेजल तिवारी 22 अाैर प्रद्युम्न 4 रन बनाकर नाबाद थे। सागर के लिए मीत सिंह ने 4 एवं माेक्ष राजाैरिया ने 3 विकेट लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news sagar39s team scored 140 runs in the first innings chhatarpur lost 7 wickets for 133 runs


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-sagar39s-team-scored-140-runs-in-the-first-innings-chhatarpur-lost-7-wickets-for-133-runs-072031-6350053.html

No comments:

Post a Comment