Wednesday, January 22, 2020

अतिक्रमणकारियों ने पुलिस के साथ की अभद्रता

छतरपुर | महोबा रोड स्थित जनराय टोरिया मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर हरिजन छात्रावास के पास की जमीन पर मइयादीन पिता बल्द प्रजापति द्वारा जबरन कब्जा कर मकान का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा छतरपुर तहसीलदार को आवेदन देते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा किया। जिस पर छतरपुर तहसीलदार द्वारा 21 जनवरी 20 को स्थगन आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोके जाने की बात कही। इस आदेश का पालन कराने के लिए सिटी कोतवाली थाना पुलिस इस अतिक्रमण को रोकने के लिए पहुंची। इस दौरान मइयादीन प्रजापति की बेटी रागिनी प्रजापति द्वारा विवाद करते हुए पुलिस के कार्य में बाधा डाली गई। इतना ही नहीं रागिनी द्वारा छेड़खानी जैसी संगीन अपराध में फंसाने व हरिजन एक्ट के साथ ठेकेदार व मौके पर कार्य करने वाले मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी गई। इस बात की लिखित शिकायत मंदिर के महंत भगवान दास द्वारा सिटी कोतवाली में करते हुए मंदिर में कार्य करने वाले सहयोगियों व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा किए जाने की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-encroachers-commit-indecency-with-police-070540-6456547.html

No comments:

Post a Comment