भास्कर संवाददात|छापीहेड़ा
नगर में लसूडिया रोड स्थित मध्यक्षेत्र बिजली कंपनी के कार्यालय में मंगलवार को कंपनी के कर्मचारी एवं समिति के सदस्यों की बैठक रखी गई। इसमें नगर सहित गांव गूगाहेड़ा, बरखेड़ा, दरियापुर, कंडेली आदि गांव की बिजली संबंधित समस्याएं, बिजली बिल, झूलते तार और वार्ड 15 में मकानों के ऊपर लटकते तारों को हटाने के बारे में चर्चा की गई। बार-बार बिजली जाने और कुछ स्थानों पर बिजली पोल बदलने की समस्याओं पर भी चर्चा की गई है।
जेई प्रियांश वैश्य ने बताया कि नगर में खराब एवं टूटे पोल बदले जा रहे हैं। बिजली बिल समस्या के बारे में हल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष देवसिंह दांगी, नगर अध्यक्ष भेरूलाल पाटीदार, ललिता मित्तल, इसराइल खान, राजेंद्र पाटीदार सहित अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-solved-power-failure-old-pails-and-swinging-wires-070536-6458745.html
No comments:
Post a Comment