स्पर्धाओं में ये रहे विजेता
अंताक्षरी- प्रथम- बाल समिति की टीम, द्वितीय जिला बाल कल्याण समिति।
गायन- प्रथम- जिला बाल कल्याण समिति के संदीप शर्मा, द्वितीय- चाइल्ड लाइन बुरहानपुर की सुषमा गवई, तृतीय- सहारा बाल गृह के आशीष ठाकुर।
एकल नृत्य- प्रथम- चाइल्ड लाइन नेपानगर की पूजा परते, द्वितीय- बाल समिति का बालक, तृतीय- चाइल्ड लाइन बुरहानपुर की आरती पाटील।
सालभर चलाएंगे अभियान सभी को जोड़ेंगे
कार्यक्रम में कलेक्टर राजेशकुमार कौल ने नेपानगर जागृति कला केंद्र की इस सार्थक पहल की सराहना की। उन्होंने बच्चों से कहा खूब मन लगाकर पढ़ें और आगे बढ़ें। जीवन का एक लक्ष्य तय कर उसमें पूरी शिद्दत से मन लगाकर जुट जाएं। सफलता जरूर मिलेगी। एडीजे नरेंद्र पटेल ने कहा इस तरह के कार्यक्रम कराए जाते रहना चाहिए। ये दिन का दिल से दिल जोड़ते हैं। जागृति कला केंद्र के निदेशक और कार्यक्रम के सूत्रधार मुकेश दरबार ने कहा बेसहारा बच्चों के बीच पहुंचकर अपनत्व देने की यह तो अभी शुरुआत है। इसके लिए सालभर अभियान चलाया जाएगा। इसमें पुलिस-प्रशासन, जनप्रतिनिधि और मीडिया सहित हर आमजन को जोड़ा जाएगा। ताकि इन बच्चों के बीच पहुंचकर वे भी अपना बचपन याद कर सकें। कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रघुनाथ महाजन, मंसूर सेवक, तस्लीम मर्चेंट, संदीप शर्मा, बेला तारकस, चाइल्ड लाइन बुरहानपुर के हरीश महाजन, चाइल्ड लाइन नेपानगर के दिलीप शिंदे, जागृति कला केंद्र के रविंद्र हनोते, सैयद निसार, प्रकाश केदारे, सीमा लोनारे और संजय रोड़े सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-became-horse-and-monkey-with-children-swinging-on-his-shoulder-065548-6310578.html
No comments:
Post a Comment