Sunday, January 12, 2020

स्टेडियम में "युवा दिवस’ पर छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

छतरपुर | स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के मौके पर छतरपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर शासकीय-अशासकीय स्कूल और अन्य संस्थाओं में रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे से सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम प्रांगण में शहर के विभिन्न शासकीय-अशासकीय स्कूलाें के छात्र-छात्राएं, शिक्षक अाैर अधिकारियाें ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। कलेक्टर मोहित बुंदस, पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों और योग प्रशिक्षकों ने भी जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। सहायक संचालक शिक्षा जेएन चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news students perform collective surya namaskar on quotyouth dayquot in the stadium

source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-students-perform-collective-surya-namaskar-on-quotyouth-dayquot-in-the-stadium-070026-6382126.html

No comments:

Post a Comment