भास्कर संवाददाता|छापीहेड़ा
पास के गांव कंडेली के देवनारायण स्थान पर अखिल भारती सौंधिया क्षत्रिय समाज की सेक्टर की बैठक आयोजित की गई। इसमें 19 गांवाें के समाजजनों भाग लिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने झगड़ा प्रथा सहित अन्य कुप्रथाओं को त्यागने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम की भूमिका जिला महासचिव सत्यनारायण सरावत ने रखी। परिचर्चा युवा संगठन प्रदेश महासचिव संजय सिंह पंवार ने की। कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय महासचिव हरिसिंह चौहान धामन्धा, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतापसिंह सिसोदिया, जिला अध्यक्ष हेमराज कल्पोनी ने समाज उत्थान को लेकर कई बिंदुओं पर विचार रखे। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मदनसिंह परिहार, जिला संगठन मंत्री विष्णुसिंह पंवार, प्रदेश सचिव प्यारेलाल चौहान, ब्लाॅक उपाध्यक्ष गंगाराम दोबड़ा, धीरपसिंह लसूड़लिया, ईश्वरसिंह तोमर, अर्जुन सिंह परमार, युवा ब्लॉक अध्यक्ष कुमेरसिंह, महासचिव रमेश पंवार नारायणसिंह ने भी समाज उत्थान, शिक्षा एवं कुप्रथाओं को लेकर विचार व्यक्त किए।
जिले में बैठकें करने का लिया है निर्णय
सौंधिया समाज झगड़ा प्रथा उन्मूलन के लिए पूरे जिले में सेक्टर पर बैठकें करने का निर्णय लिया है। यह समाज जागरण अभियान 12 जनवरी से 8 मार्च तक अयोजित किया जाएगा। इसमें समाज उत्थान के कार्यक्रम एवं आयोजन किए जाएंगे। ग्रामीण नारायणसिंह सरपंच, पटेल भगवानसिंह, कालूसिंह, श्रीलाल, गोपाल सिंह, कालू सिंह, डॉक्टर सुल्तान सिंह ने आभार प्रकट किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-the-saundhiya-community-of-19-villages-collectively-took-a-vow-to-abandon-the-rituals-and-quarrels-and-prevalent-practices-in-the-society-070024-6382441.html
No comments:
Post a Comment