धार | इंदौर के नावदापंथ में रहकर मजदूरी करने वाले एक युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी शुक्रवार रात में मौत हो गई। शनिवार को उसका जिला अस्पताल में पीएम कराकर पुलिस ने शव परिजन को सौंपा। पुलिस चौकी के अनुसार नालछा थाने के गांव सराय निवासी बच्चे पिता हजारीलाल (25) शुक्रवार शाम 7 बजे को बाइक से अपने एक अन्य दोस्त के साथ इंदौर के नावदापंथ जाने के लिए निकला था। रास्ते में सगड़ी गांव के पेट्रोल पंप के पास हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बच्चू की मौके पर ही मौत हो गई। उसे 108 एंबुलेंस से रात 8.10 बजे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्त सुरेश को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है। बच्चू के पिता का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी शनिवार सुबह एक परिचित ने दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-unknown-vehicle-collision-killed-the-young-man-072014-6316852.html
No comments:
Post a Comment