Saturday, January 4, 2020

कर्नाटक में तुअर उत्पादकों को 350 रुपए का बोनस

नई दिल्ली| नए वर्ष की शुरुआत के साथ गुजरात- कर्नाटक में समर्थन भावों पर नई तुअर की खरीदी शुरु हो सकती है। कर्नाटक सरकार ने 350 रुपए का बोनस दिया है। देश भर की मंडियों में तुअर समर्थन भाव से 500 से 600 रुपए नीचे बिक रही है। किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलने की वजह से तुअर के उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। वर्ष 2017-18 में तुअर का उत्पादन 42.9 लाख टन 2018-19 में 35.9 लाख टन एवं 2019-20 में 35.4 लाख टन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक या अनेक कारणों से तुअर दाल की मांग में गिरावट भी आ रही है। यह भी सही है कि पिछले वर्षों की अपेक्षा तुअर दाल महंगी हुई है।

मूंग में तेजी संभव

इंदौर| उड़द, मसूर एवं मटर में तेजी के बाद मूंग के भावों में सुधार आता जा रहा है। मूंग की आवक धमी पड़ गई है। हालांकि मूंग दाल- मोगर में मांग कम है। राजस्थान की मंडियों में आवक दम तोड़ती नजर आ रही है। पिछले सीजन में मूंग दागी हो गया था, अत: अच्छी क्वालिटी की मिलीगत कठिन हो गई है। पिछले वर्ष का स्टॉक बाहर आ रहा है। मूंग की गर्मी की फसल आने 5 माह का समय शेष है। आयात लायसेंस नहीं दिए तो तेजी आने की प्रबल आशंका व्यक्त की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-bonus-of-rs-350-for-tur-producers-in-karnataka-072012-6316840.html

No comments:

Post a Comment