निंबोला | बुरहानपुर के दो गौ तस्करों को न्यायालय ने खंडवा जेल भेज दिया है। निंबोला थाना पुलिस ने दो दिन पहले इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित ग्राम झिरी के पास लोडिंग वाहन से चार गाय और बछड़े जब्त किए थे। बुरहानपुर के आलमगंज निवासी शेख अकील पिता जमील और आदिलपुरा निवासी सैयद आसिफ पिता सैयद गफूर को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गोवंश वध के लिए महाराष्ट्र ले जा रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने तस्करों को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें खंडवा जेल भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-cow-smugglers-sent-to-jail-065537-6310597.html
No comments:
Post a Comment