Friday, January 3, 2020

मतदाता दिवस... जिला स्तरीय स्पर्धाएं कराईं

नेपानगर | उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन के निर्देशानुसार 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में नगर के शासकीय कॉलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय महाविद्यालयीन स्पर्धा कराई गई। इसमें निबंध स्पर्धा का विषय ‘चुनाव में युवाओं की भागीदारी’ रहा। इसमें शासकीय काॅलेज नेपानगर की निकिता महाजन ने प्रथम स्थान पाया।सेवासदन काॅलेज बुरहानपुर की सोनाली दूसरे स्थान पर रहीं। विवेकानंद काॅलेज शाहपुर के अश्विनी महाजन तीसरे स्थान पर रहे। ‘चुनाव में महिलाओं की भागीदारी’ विषय कराई गई स्लोगन प्रतियोगिता में शासकीय कॉलेज नेपानगर की युक्ता यावकर ने पहला, जाकिर हुसैन काॅलेज बुरहानपुर के पूनम दिनेश ने दूसरा और विवेकानंद काॅलेज शाहपुर की रोशनी महाजन ने तीसरा स्थान पाया।

‘आदर्श मतदान केंद्र’ विषय पर कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय काॅलेज नेपानगर की कृतिका कोरी ने प्रथम, सेवासदन काॅलेज बुरहानपुर की हर्षदा ने द्वितीय और सेवासदन काॅलेज बुरहानपुर के सुमित सन्यास ने तीसरा स्थान पाया। ‘मतदान की अनिवार्यता’ विषय पर कराई गई वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में शासकीय काॅलेज बुरहानपुर की साहेबा बागवान पहले स्थान पर रहीं। शासकीय काॅलेज नेपानगर के अश्विन जाधव ने दूसरा स्थान पाया। सेवासदन विधि काॅलेज बुरहानपुर के हेमंत सोनवने तीसरे स्थान पर रहे। विपक्ष में सेवासदन काॅलेज की ज्ञानेश्वरी ठाकुर पहले और शासकीय काॅलेज नेपानगर के चेतन जाधव दूसरे स्थान पर रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burhanpur News - mp news voters39 day held district level competitions


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-voters39-day-held-district-level-competitions-065535-6310587.html

No comments:

Post a Comment