Tuesday, January 7, 2020

पुलिया निर्माण से रोज ट्रैफिक जाम, लोग बोले- रात में कराएं काम

शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़क लश्कर रोड पर केपी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा चक्कर वाली पुलिया का नवीन निर्माण किया जा रहा है। जिसके कारण रोड पर रोजाना दिन में आठ से दस बार ट्रैफिक जाम हो रहा है। ऐसे में शहर में लोगों को राेजाना परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मंगलवार को भी लश्कर रोड पर कई बार वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सौ, दो सौ मीटर की दूरी तय करने में भी वाहन चालकों को 35 से 50 मिनट का समय लगा। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण का काम रात के समय में कराने का अनुरोध जिला प्रशासन के अधिकारियों से किया है।

गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा 6.96 करोड़ रुपए की लागत से लश्कर रोड का नवीन निर्माण करने का ठेका केपी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। कंपनी द्वारा रोड बनाने से पहले चक्कर वाली पुलिया का निर्माण शुरू किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान कंपनी द्वारा पुलिया के एक तरफ काम किया जा रहा है। साथ ही कंपनी ने पुलिया के पास रोड पर मेटिरियल डंप कर रखा है। इस कारण से पुलिया के आसपास वाहनों के लिए जगह कम बचने के कारण रोजाना दिन के समय ट्रैफिक जाम हो रहा है।

मंगलवार को लश्कर रोड पर दिनभर ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे। दोपहर 1.30 बजे तो स्कूल बस और ट्रैक्टर निकलने से पुलिया के पास जाम लग गया। इस दौरान एसबीआई से नगर पालिका तक पहुंचने में वाहन चालकों को 35 मिनट का समय लगा। रोड पर लगे ट्रैफिक जाम को खुलवाने के लिए यातायात पुलिस पहुंची। जिसके बाद वाहनों को एक-एक करके आगे निकाला गया। लेकिन पुलिस के जाते ही एक बार फिर से रोड पर ट्रैफिक जाम लग गया। ऐसे हालात शाम 5 बजे तक दिखाई दिए। मंगलवार दोपहर को ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों का कहना था कि पुलिया के पास कंपनी द्वारा मटेरियल डंप करने और यहां से भारी वाहन निकलने से रोजाना जाम के हालात बनते हैं। संबंधित कंपनी को इस बात को ध्यान में रखते हुए रात के समय पुलिया निर्माण का काम करना चाहिए। साथ ही सामान के लिए अगल डंपिंग स्टेशन बनाना चाहिए।

मंगलवार े दोपहर 1.30 बजे लश्कर रोड पर ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news due to construction of bridge daily traffic jams people said get work done at night


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-due-to-construction-of-bridge-daily-traffic-jams-people-said-get-work-done-at-night-062540-6340617.html

No comments:

Post a Comment