जांच और एक्सरे में होती है देरी
विभाग को जो शिकायतें मिली हैं, उनके अनुसार कुछ आयुर्वेद कॉलेजों में जांच और एक्सरे में देरी होती है। इलाज के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ता है । उन्हें दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। इसके चलते ओपीडी में मरीज कम संख्या में आते हैं। भोपाल में ओपीडी की स्थिति ठीक है। लेकिन दवाइयों की कमी है। मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगे मोल दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं।
मैं खुद साथ जा रहा हूं
आयुर्वेद अस्पतालों में ओपीडी बेहतर करने के लिए मैं खुद टीम के साथ जा रहा हूं। जो भी कमियां हैं उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। जहां लैब में उपकरणों की कमी है, वहां मार्च से पहले खरीदी के लिए प्रस्ताव मंगाए जाएंगे। - डॉ. एमके अग्रवाल, सचिव, आयुष विभाग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-ayush-opd-will-be-updated-to-increase-the-number-of-patients-065026-6428309.html
No comments:
Post a Comment