Saturday, January 18, 2020

गलत तरीके से पुरस्कार लेने की जांच में देरी, कमिश्नर नाराज

डीबी स्टार भोपाल

शिक्षक दिवस पर हर साल दिए जाने वाले राज्यपाल पुरस्कार को लेकर इस बार कई सवाल खड़े हुए। शिकायतों के बाद डीबी स्टार ने मामले की पड़ताल की तो सीहाेर के रविंद्र राजौरिया द्वारा फर्जी तरीके से पुरस्कार लेने का मामला सामने आया। डीबी स्टार ने 10 सितंबर 2019 के अंक में “पुरस्कार पाने वाले कुछ शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य में शामिल थे” शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से 1 अक्टूबर 2019 को ही संभागीय संयुक्त संचालक को पत्र लिखकर जांच कराने के आदेश दिए। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण भोपाल ने मामले की जांच के लिए डीईओ सीहोर को लिखा।

फिर उन्होंने शा. आवासीय विद्यालय सीहाेर के प्राचार्य आलोक शर्मा को जांच सौंपी। लेकिन शर्मा साढ़े तीन महीने में भी जांच पूरी नहीं कर पाए। इतना ही नहीं इस मामले में वे बात करने से भी कतरा रहे हैं। जांच में लेटलतीफी से आयुक्त लोक शिक्षण नाराज हैं। वे इस बात को जाहिर भी कर चुकी हैं। सीहोर के जिला शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह बिसेन का कहना है कि जांच अधिकारी की बेटी की शादी थी, इसलिए जांच में विलंब हुआ। अब जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-delay-in-investigation-of-wrongfully-receiving-prize-commissioner-angry-065024-6428308.html

No comments:

Post a Comment