भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक आज दोपहर 3 बजे सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई है। बैठक संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया के मुख्य आतिथ्य तथा जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा की अध्यक्षता में होगी।
जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि बैठक में आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही उन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधि पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से उपस्थित होने की अपील शर्मा ने की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-bjp39s-district-meeting-today-063015-6449824.html
No comments:
Post a Comment