Monday, January 20, 2020

परीक्षा पे चर्चा : पीएम नरेंद्र मोदी ने हमें बताया कि पढ़ाई व हाॅबी के बीच सामंजस्य स्थापित करें

जानिए... ये दिए पीएम ने विद्यार्थियों को टिप्स

पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 का उदाहरण देकर छात्रों को बताया कि कैसे विफलता से निपटा जाए।

कार्यक्रम का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि छात्र तनावमुक्त होकर आगामी बोर्ड एवं प्रवेश परीक्षाएं दें।

क्या हम तय कर सकते हैं कि 2022 में जब आजादी के 75 वर्ष होंगे तो मैं और मेरा परिवार जो भी खरीदेंगे वो मेक इन इंडिया ही खरीदेंगे।

इस शताब्दी के आरंभ कालखंड में विज्ञान और तकनीक ने जीवन को बदल दिया है। तकनीक को हम अपना दोस्त माने, बदलती तकनीक की हम पहले से जानकारी जुटाएं, ये जरूरी है।

स्मार्ट फोन जितना आपका समय चोरी करता है, उसमें से 10 प्रतिशत कम करके आप अपने मां, बाप, दादा, दादी के साथ बिताएं।

सिर्फ परीक्षा के अंक ही जिंदगी नहीं हैं, बस पड़ाव है

इधर... टीबी पर मोदी का कार्यक्रम दिखाया

जिले में हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा का लाइव कार्यक्रम विद्यार्थियों को दिखाया गया। हाई स्कूल मांगरूल प्राचार्य अर्चना भटोरे ने बताया विद्यार्थियों को एलईडी पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान शिक्षिका रूबी श्रीवास्तव, अमित शर्मा, रजनी प्रजापति, संध्या मंडलोई, मुकेश रोकड़े आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badwah News - mp news discussion on exam pm narendra modi told us to make a balance between studies and hobby


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-discussion-on-exam-pm-narendra-modi-told-us-to-make-a-balance-between-studies-and-hobby-063545-6443507.html

No comments:

Post a Comment