Monday, January 20, 2020

हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं, घर में कोई आपका इंतजार कर रहा है : थाना प्रभारी

बारीगढ़ | प्रकाश बम्हौरी थाना पुलिस ने बीते रोज सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के निर्देशन पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने वाहनों के कागजात चैक किए। वहीं दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट की जांच की। पुलिस ने अभियान के तहत 14 लोगों के चालान काटे और 6 हजार रुपए राजस्व वसूला।

चैकिंग अभियान थाना प्रभारी सुखेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। थाना प्रभारी ने चालानी कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को सलाह दी कि आप यातायात नियमों का पालन करें। वाहन हेलमेट लगाकर चलाएं। धीमी गति से चलाएं। शराब पीकर न चलाएं। आपके घर में कोई आपका इंतजार कर रहा है। इसलिए अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाने के बाद यदि आप गिरते हैं ताे हाथ पैर टूटेंगे, कुछ दिन बाद ठीक हो जाओगे, लेकिन यदि हेलमेट नहीं पहना तो सिर में चोट आएगी। इससे आप बच नहीं पाओगे। इसलिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और अपने जीवन को सुरक्षित बनाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-drive-a-vehicle-with-a-helmet-someone-is-waiting-for-you-at-home-police-station-incharge-063548-6442823.html

No comments:

Post a Comment