अशोकनगर| जिले के भाजपा मीडिया प्रभारी देवेन्द्र ताम्रकार पर सिंगरौली जिले के माडा थाने में ज्यादती का प्रकरण दर्ज कराने वाली दलित महिला पहली बार मीडिया के सामने आई है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपराधी को बचा रही है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ भाजपा के लगातार बयानों पर मीडिया से कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगर 10 जनवरी को अशोकनगर में भाजपा के आरोपी मीडिया प्रभारी के पक्ष में सभा करने के मामले में बोलते हुए कहा कि मैं गरीब हूं, भाजपा के मीडिया प्रभारी ने एक माह पहले मेरा गलत फायदा उठाया है। अगर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका समर्थन किया तो मैं मर जाऊंगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश की सभी महिलाओं को अपनी बहन बताते हैं वहीं दूसरी तरफ एक बहन के साथ हुई ज्यादती में अपराधी का साथ देने के लिए अशोकनगर आ रहे हैं। अगर शिवराज सिंह चौहान ने उसको बचाने की कोशिश की तो मैं मर जाऊंगी।
भाजपा बता रही कांग्रेस का षड़यंत्र - उल्लेखनीय है कि अशोकनगर में निवास करने वाली दलित महिला के सिंगरौली में प्रकरण दर्ज कराने के बाद महिला पहली बार मीडिया के सामने आई है। हालाकि इस पूरे मामले में जहां भाजपा कांग्रेस के विधायक और उनके सहयोगियों को दोषी बता रही है वहीं दूसरी तरफ भाजपा इस पूरे मामले में मीडिया प्रभारी को निर्दोष बताते हुए कांग्रेस का षड़यंत्र बता रही है।
इस मामले में जहां एक दिन पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मोर्चा खोला वहीं गुरुवार को भाजपा के अलग-अलग विधानसभाओं के पांच विधायक भी अशोकनगर में पहुंचे। उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी को अशोकनगर में पूर्व मुख्यमंत्री की सभा होने के बाद यह बयान सामने आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-if-former-bjp-chief-minister-interferes-with-my-case-i-will-commit-suicide-063023-6358623.html
No comments:
Post a Comment