
भोपाल | धावक शिव प्रकाश ने शिवपुर में आयोजित मैराथन में रजत हासिल किया है। भोपाल रेलवे में कार्यरत शिवप्रकाश ने सीनियर आेपन वर्ग में 11 किमी की मिनी मैराथन को पूरा करने में 38:56:05 का समय लिया। गोल्ड बनारस के राजेश साहू ने जीता। शिव प्रकाश अब नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप बडौदा की तैयारी में जुट गए हैं। वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मप्र टीम में चुने गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-runner-shiva-won-silver-medal-in-shivpur-065054-6299690.html
No comments:
Post a Comment