Thursday, January 2, 2020

अंकुर ने मयंक को 10 विकेट से हराया

अंकुर अकादमी ने अंकु़र क्रिकेट लीग अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मयंक अकादमी पर दस विकेट की आसान जीत दर्ज की है। अंकुर मैदान पर दो दिनी मुकाबले के आखिरी दिन अंकुर अकादमी ने 269 रन से आगे खेलते हुए 7 विकेट पर 361 रन बनाए। उसकी आेर से मार्तंड प्रताप सिंह ने 152 रन बनाए। आर्यन सिंह राजपूत ने 36 रन, नक्षत्र शर्मा 43* रन और मल्हार त्रिपाठी 20* रनों की पारियां खेलीं। तिलक राणा को तीन विकेट मिले। मयंक की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 320 रन बनाते हुए अंकुर को जीत के लिए 33 रनों का लक्ष्य दिया। उसकी ओर से अक्षत सोलंकी ने 168 रनों की शानदार पारी खेली। रिदय महेश्वरी 46 रन, निश्चय सिकरवार 36 रन जोड़े। अंश यादव ने 4 विकेट चटकाए। दिव्यांश साहू को 3 सफलताएं मिलीं। 33 रनों के आसान लक्ष्य को अंकुर के बल्लेबाजों ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। मार्तंड और अक्षत को संयुक्त मैन आॅफ द मैच चुना गया।

अक्षत सोलंकी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news ankur defeated mayank by 10 wickets


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-ankur-defeated-mayank-by-10-wickets-065056-6299691.html

No comments:

Post a Comment