
भिंंड|राजनीतिक दल और संगठन में कार्यकर्ता सबसे अहम कड़ी होता है। क्योंकि इन लोगों की मेहनत के कारण ही पार्टी सत्ता में आती है। जिस प्रकार कांग्रेस प्रदेश में 15 साल बाद आई। यह बात पशु पालन मंत्री लाखन सिंह ने सोमवार को भिंड से ग्वालियर वापस जाते समय मेहगांव में पार्टी पदाधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ आवारा मवेशियों की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के युवा नेता मनीष शिवहरे ने मंत्री लाखन सिंह, विधायक ओपीएस भदौरिया को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, रेखा भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-we-are-here-due-to-the-hard-work-of-the-workers-lakhan-singh-062534-6340611.html
No comments:
Post a Comment