नगर के चंबल तिराहा स्थित बावड़ीवाले शिव मंदिर में भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ चल रहा है। इसके दूसरे दिन कथावाचक संत बालकिशन शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। गिरीराज प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के जन्म लेने के बाद कंस ने उन्हें मारने के लिए पूतना को भेजा। पूतना जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती हैं जिससे उसकी ही मृत्यु हो जाती है। इसके बाद बृज में भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगते हैं। कथा में भैंसोदामंडी, लोटखेड़ी, संधारा, गांधीसागर, ढाबा, केसोदा, भैंसोदा आदि गांवों के लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-the-story-of-lord-krishna39s-pastimes-narrated-during-the-story-064015-6481656.html
No comments:
Post a Comment