गुजरात से छत्तीसगढ़ बीड़ के पाइप लेकर जा रहा एक ट्रक क्रमांक जीजे 12 बीटी- 8728 शुक्रवार रात अनियंत्रित हाेकर भैंसदेही-भीमपुर मार्ग की पुलिया पर पलट गया। ट्रक के पलटने की आवाज सुनकर राहगीर व दूसरे वाहन चालक पहुंचे और ट्रक का कांच ताेड़कर ड्राइवर और क्लीनर काे बाहर निकाला। इससे दाेनाें की जान बच गई। हादसा पुलिया के खराब हाेने के कारण होना बताया जा रहा है।
भैंसदेही-भीमपुर मार्ग पर हुए हादसे में घायल ड्राइवर शक्ति सिंह निवासी राजस्थान ने बताया कि वह मुन्द्रा (गुजरात) से रायगढ़ (छत्तीसगढ़) जा रहे थे। ट्रक में बीड़ के पाइप लाेड थे। पुलिया पर ट्रक अचानक अनियंत्रित हाे गया। इससे ट्रक पलट गया। ट्रक में क्लीनर विक्रम सिंह था। ट्रक पलटने पर लोगों की आवाजें सुनाई दीं, तो हमें गाड़ी का सामने का कांच तोड़कर निकाला। उन्हाेंने बताया ट्रक गांधीधाम (कच्छ) के पास अंजार गांव के राजू भाई का है। फिलहाल दोनों की हालत ठीक है। ट्रक काे निकाले जाने का काम जारी था। उल्लेखनीय है कि केसीसी कंपनी भीमपुर से भैंसदेही मार्ग बना रही है। यह काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। बड़ी पुलिया पर जैसे-तैसे जुगाड़ कर कंपनी ने मार्ग चालू कर दिया है, लेकिन इससे आए
दिन लोगों काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया पर रास्ता खराब हाेने के कारण ही ट्रक पलटा था। इससे बड़ा हादसा हाेते-हाेते बच गया।
भीमपुर। गुजरात से छत्तीसगढ़ जा रहा ट्रक भीमपुर के पास पुलिया पर पलटा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-truck-going-to-chhattisgarh-with-pipe-overturned-near-bhimpur-064018-6480993.html
No comments:
Post a Comment