बड़नगर| दो दिन के उपवास अन्न के साथ जल का भी त्याग और फिर सात- सात बार की साढ़े तीन हजार सीढिय़ां चढ़कर सिद्धाचल की सात यात्राएं नगर के युवकों ने पूर्ण की। नगर के युवा परख निर्मल कुमठ, सार्थक संजय खाबिया, अक्षत सुराणा , शुभम खाबिया, तन्मय शैलेष ओरा, दक्ष ओरा ने सिद्धाचल की यात्रा पूर्ण की। छठ यात्रा का यह महोत्सव समकित ग्रुप मुंबई द्वारा आयोजित किया गया था। युवकों की इस सिद्धाचल की यात्रा पर कांतिलाल कुमठ, सुभाष ओरा, प्रकाश चोपड़ा गोपाल कुमठ आदि ने हर्ष जताया।
101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की हुई स्थापना
उन्हेल| नगर परिषद अध्यक्ष छाया सचिन पाटनी ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन पुराने बस स्टैंड पर 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना व लोकार्पण किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष लाला ईश्वर सोनी, पार्षद सुरेश सांकला, गोपाल खमोरिया, संगीता जैन, चंदरलाल चौहान, दाऊद पठान, गोपाल खमोरिया, बगदीराम नायमा आदि मौजूद थे।
आज 120 छात्रों को वन भ्रमण कराया जाएगा
तराना| मप्र पर्यटन बोर्ड भोपाल एवं वन परिक्षेत्र तराना द्वारा बुधवार को अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट हाई स्कूल तराना एवं हाई स्कूल कपेली के 120 विद्यार्थियों को वन भ्रमण कराया जाएगा। छात्रों को माकड़ौन स्थित नर्सरी के बाद पचेटी डेम ले जाया जाएगा। इस दौरान परिक्षेत्र अधिकारी बाबूलाल मुवैल मौजूद रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/nagda/news/mp-news-the-youth-completed-seven-journeys-to-siddhachal-062514-6339966.html
No comments:
Post a Comment