बदरवास|बदरवास के ग्राम खतौरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 जनवरी को किया जा रहा है। जिसमें आस-पास की 32 टीमें भाग लेंगी। गौरतलब यह कि क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए रखा गया है। रामवीर सिंह यादव ने बताया कि उनके दादाजी एवं बैजनाथ सिंह यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष, शिवराज सिंह यादव अलावदी के पूज्य पिता स्वर्गीय ठाकुर भीकम सिंह यादव की स्मृति में ग्राम खतौरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 32 टीमें भागीदारी करेंगीं साथ ही खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय देंगी। इस मौके पर रामवीर ने कहा है कि बुजुर्ग हमारे सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और यदि हम समय-समय पर इन्हें याद करते रहते हैं तो इनका भरपूर आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। जो हमारे जीवन को और अधिक समृद्ध बनाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-cricket-tournament-in-khataura-starts-today-062512-6340712.html
No comments:
Post a Comment