मांडू | मांडू पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहली से आठवीं तक के बच्चों ने एकल व सामूहिक नृत्य, नाटक की प्रस्तुति दी। वाद-विवाद, भाषण, राष्ट्रीय गीत, फैंसी ड्रेस भी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, प्राचार्य भारती चौहान ने मां सरस्वती पूजन कर किया। अतिथियों ने संबोधित कर बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति मां सरस्वती वंदना कर पल्लवी, खुशी, शिवानी, अक्षिता ने दी। दूसरी प्रस्तुति स्वागत गीत यशिका एंड ग्रुप ने किया। आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति कान्हा एंड ग्रुप ने दी। रेवा शर्मा, पल्लवी बिलवाल, शिवानी, अक्षिता, खुशी ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन शिक्षक गुरुवचन गावर ने किया। आभार संस्था के नवीन आर्य ने माना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-children-performed-solo-and-group-dances-071044-6473070.html
No comments:
Post a Comment