Friday, January 24, 2020

गणतंत्र दिवस : वन मंत्री सिंघार लेंगे परेड की सलामी, सीएम के संदेश का वाचन भी होगा


सभी शासकीय भवनों में होगी रोशनी-राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाम को रोशनी की जाए। इस संबंध में कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि शासन के निर्देशानुसार 26 जनवरी की शाम को रोशनी करने की व्यवस्था करें।**

धार | जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले मुख्य समारोह में प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार मुख्य अतिथि होंगे। उनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। संयुक्त परेड की सलामी ली जाएगी। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रातः 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, 9 से 9.10 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व मध्यप्रदेश गान गाया जाएगा। सुबह 9.10 से 9.20 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.20 से 9.35 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। सुबह 9.35 से 9.50 बजे परेड की सलामी एवं परेड कमांडरों से मुख्य अतिथि का परिचय, 9.50 से 10.25 बजे झांकियों का प्रदर्शन, 10.25 से 11.25 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11.25 से 11.55 बजे तक पुरस्कार वितरण हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-republic-day-forest-minister-singhar-to-salute-the-parade-cm39s-message-will-be-read-071042-6473059.html

No comments:

Post a Comment