Thursday, January 16, 2020

स्वच्छता थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरा भोपाल

स्वच्छता थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरा भोपाल

सिटी रिपोर्टर|
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से गुरुवार को बागमुगालिया स्थित नई बस्ती की शासकीय माध्यमिक शाला में स्वच्छता थीम पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने स्वच्छ भारत- स्वस्थ्य भारत, हरी-भरी धरती, प्रदूषण और उसके प्रकार और गणतंत्र दिवस विषयों पर निबंध लिखा और पेटिंग बनाईं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रश्मि बघेल ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पासपोर्ट सेवा केंद्र में 18 जनवरी शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-children-engraved-in-painting-competition-on-cleanliness-theme-bhopal-065544-6410674.html

No comments:

Post a Comment