Sunday, January 19, 2020

युवक का तालाब में उतराता मिला शव

टीकमगढ़| झांसी रोड स्थित तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि हीरानगर बावरी निवासी अकबर खान उम्र 55 वर्ष शनिवार की शाम करीब 7 बजे अपने घर से तालाब की ओर जाने की कहकर निकला था। अकबर ने दुकान से कुछ नमकीन एवं मछली पकड़ने के लिए वंशी खरीदी और तालाब की ओर निकल गया। करीब एक घंटे से बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को आसपास तलाश की। कुछ लोग ढूंढते हुए तालाब के किनारे पहुंचे, जहां अकबर के द्वारा खरीदी गई वंशी मिली। साथ ही तालाब में अकबर का उतराता हुआ शव मिला। परिजनों ने तत्काल ही इसकी सूचना देहात थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया। तालाब से शव निकलवाकर पीएम कराने जिला अस्पताल ले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-dead-body-found-in-a-young-man39s-pond-062523-6433324.html

No comments:

Post a Comment