
टीकमगढ़/बड़ागांव धसान |जिले में फिर से ओवर लोडिंग करके यात्रियों से भरे वाहनों को सड़कों पर तेजगति से दौड़ाना शुरूकर दिया है। जिन पर परिवहन विभाग नकेल नहीं कस पा रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी इन वाहनों पर अब तक एक भी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे ही बड़ागांव धसान बस स्टैंड से तीन व चार पहिया वाहन में ओवर लोडिंग का सिलसिला नहीं थम रहा है। रोजाना वाहन चालक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर सफर करा रहे हैं। हर दिन हाईवे व ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर में ओवर लोडिंग वाहन दौड़ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-how-will-the-accidents-stop-in-such-a-situation-seats-to-roof-in-taxis-capacity-7-sitting-25-062521-6433323.html
No comments:
Post a Comment